Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मूर्ति स्थापना से पहले निकाली भगवान शंकर की शोभायात्रा

  • शोभायात्रा के बाद मुरादाबाद के गांव काजीपुरा स्थित मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा

जनवाणी संवाददाता |

भूतपुरी: गांव दल्लीवाला में सोमवार को भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गांव में शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा से भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद मुरादाबाद के गांव काजीपुरा स्थित एक मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई।

अफजलगढ़ के गांव दल्लीवाला निवासी रिंकू सिंह की ननिहाल मुरादाबाद के गांव काजीपुरा की है। रिंकू ने मन्नत पूरी होने पर काजीपुरा स्थित मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापना को कहा था। रिंकू ने मन्नत पूरी होने पर अपने हाथों से भगवान शिव की मूर्ति बनाई।

सोमवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गांव में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ो व डीजे की धुन पर गांव दल्लीवाला, भूतपुरी, चतरपुर आदि में शोभायात्रा निकालकर नृत्य किया। भगवान शिव के गीतों से गांव का माहौल शिवमय हो गया। शेभायात्रा के बाद भगवान शंकर की मूर्ति को मुरादाबाद के गांव काजीपुरा लेकर जाया गया और शिव मंदिर में मूर्ति को स्थापित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img