- दुकान से नोटों की माला लूट की घटना में थे शामिल
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: दो दिन पहले एक दुकान से नोटो की माला लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों को देहली गेट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायलों बदमाशों को फिलहाल जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
थाना देहली गेट प्रभारी ने बताया कि गत सात जनवरी को हाजी फैज सहरे वाले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चार बदमाशों ने उसकी दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर नोटों की दो माला लूटकर ले गए है। फैज की शिकायत पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार रात में जानकारी मिली कि नोटो की माला लूट में शामिल बदमाश टाउन हॉल के पार्क में बैठे हुए है। इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन्हें पकड़े का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
जवाब में फायरिंग करते हुए तीन बदमाश घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम सलमान पुत्र इदरीश निवासी शाहपुर, अमन पुत्र सफीक निवासी भाटवाड़ा व मूसा पुत्र शाहिद निवासी साबिर गेट थाना कोतवाली बताया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से तीन तमंचे, तीन खोखे, एक चोरी की स्कूटी व नोटो की माला बरामद हुई। तीनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

