जनवाणी संवाददाता |
बेहट: कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर निवासी युवक की लाश कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर से मिली। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के गांव कादरपुर निवासी कमल पुत्र विजयपाल (22) शनिवार की दोपहर घर पर सामान लेने के लिए निकला था जब वह वापस नही आया तो परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।
युवक की काफी तलाश के बाद उसकी चप्पल गांव कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर के किनारे से मिली थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने हथिनी कुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर का पानी बंद कर युवक की तलाश करने के लिए मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने युवक की तलाश की।
रविवार की शाम युवक की लाश पूर्वी यमुना नहर गांव कलसिया के पास से बरामद हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के युवक की लाश लेने के लिए पुलिस को कहा पुलिस शव पंचायतनामा भरते हुए परिजनों को सौंप दिया।

