Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दिसंबर में होगा सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह

राज्यपाल ने आनलाइन दीक्षांत समारोह की दी सलाह

विवि ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरु

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोविड-19 के चलते जहां परीक्षाओं का स्वरूप बदल गया हैं, वहीं इसके चलते अब चौधरी चरण सिंह विवि के दीक्षांत समारोह का स्वरुप भी बदलने जा रहा है। इसके लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सलाह देते हुए कहा है कि दीक्षांत समारोह को आनलाइन आयोजित किया जाए।

इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। जिसके लिए सीसीएसयू ने प्रदेश का पहला ई समारोह करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल ने यह बात भोपाल के एक विवि में आयोजित किए गए दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद कही। उन्होंने प्रदेश के सभी विवि को ई समारोह कराने की सलाह दी है।

विवि कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया है, जिसके बाद दिसंबर में आनलाइन दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारियां विवि स्तर पर शुरु कर दी गई है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को आनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति रजत पदक, चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार समेत 50 मेधावियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाते हैं। वहीं 150 से अधिक छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक और इनते ही विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाते है।

गत वर्ष राज्यपाल ने सितंबर में दीक्षांत समारोह कराने की बात कही थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से इसमें देरी हो गई है। अब तो परीक्षाएं होने के बाद परीक्षा परिणाम जारी होगा जब टॉपर्स की सूची बनेगी। उसके बाद ही दीक्षांत आयोजित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img