जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: नगर के प्रसिद्ध समाज सेवी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष पति सुशील वर्मा द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में 500 लोगों के रक्त व यूरिन के नमूनों की निशुल्क जांच की गई।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पति सुशील वर्मा द्वारा वर्मा मैरज हाल में दो दिवसीय निःशुक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।जांच शिविर में लैब तकनिशियन हर्ष प्रजापति व कुलदीप प्रजापति द्वारा पांच सौ नगर वासियो की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन व यूरिन सम्बन्धी जांच की गई।

अपनी तरह के अनूठे दो दिवसीय जांच शिविर में जांच कराने वालों की भीड़ लगी रही। जांच शिविर में रोगियों के लिए जलपान एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। मालूम हो कि समाजसेवी शुशील वर्मा द्वारा नगर में प्रति वर्ष विभिन्न अवसरों पर भंडारे व अन्य धर्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है तथा हर वर्ष श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्रधालुओ के लिय निशुल्क गंगा स्नान की व्यवस्था की जाती है।

पूर्व पालिकाध्यक्ष पति द्वारा नगर के कुम्हारपुरा-गढ़ी मार्ग पर वर्मा मैरेज हाल एवं वर्मा लाज की भी स्थापना कराई गई है जिसमे नगर व क्षेत्र के जरूरतमन्दों के लिए कन्या विवाह एवम अन्य आयोजनों के समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क करने की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। दो दिवसीय जांच शिविर में पूर्व पालिका अध्यक्ष सुमन वर्मा, जितेंद्र फौजी, चन्द्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, तरंग वर्मा, शिवम वर्मा, मोहित वर्मा आदि का सहयोग रहा।

