जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: तीन थानों से लूट के मामलों में वांछित चल रहे एक बदमाश को कंकरखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए है। थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि उन्हें हाइवे पर एक बदमाश के घूमने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया।
वह पुलिस टीम के साथ बदमाश का पीछा करते हुए भोला रोड पर पहुंच गए। जहां पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाब में फायरिंग करने बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश की पहचान नंगलाताशी के रहने वाले रिजवान उर्फ बंटी के रूप में हुई है। रिजवान का अपराधिक इतिहास खंगाला तो वह मवाना, खरखौदा व बुढ़ाना से लूट के मामलों में वांछित पाया गया। फिलहाल बदमाश को जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

