Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शिवेंद्र ने उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

  • पूर्व सांसद हुकुम सिंह का नाती और मृगांका सिंह पुत्र है शिवेंद्र

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: उत्तराखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पूर्व सांसद हुकुम सिंह के नाती और भाजपा नेत्री मृगांका सिंह के पुत्र निशानेबाज शिवेंद्र सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उत्तराखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा 1 से 10 फरवरी तक देहरादून में स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में भाजपा नेत्री मृगांका सिंह एवं कैराना लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह के नाती 25 वर्षीय शिवेंद्र सिंह उर्फ शिवा ने प्रतिभाग किया था।

मृगांका सिंह के पर्सनल असिस्टेंट राजदीप चौहान ने जानकारी देकर बताया कि शिवेंद्र सिंह ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीता तथा 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया।

बताया गया कि शिवेंद्र सिंह नोएडा की शारदीय यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। भाजपा नेत्री के पुत्र शिवेंद्र सिंह द्वारा स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप का खिताब जीतकर जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img