Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका दिल्ली सरकार का पुतला

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: दिल्ली में समुदाय विशेष के लोगो द्वारा की गई अंकुर शर्मा की हत्या के विरोध में नेहरु चौक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने दिल्ली सरकार का फूंका। कार्यकर्ता आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने तथा मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे।

शनिवार को नगर स्थित नेहरु चौक पर इकट्ठा हुए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता अंकुर शर्मा की बेरहमी से हत्या किए जाने पर कड़ा रोष जताया। वक्ताओं ने दिल्ली सरकार पर घटना के संबंध में जरूरी कदम न उठाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केजरीवाल सरकार अंकुर शर्मा के हत्यारों को बचाने के प्रयास में लगी है जिसे बजरंग दल कार्यकर्ता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने नेहरु चौक पर दिल्ली सरकार का पुतला फूंकने के साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिलाए जाने व आरोपियों को फांसी की सजा देने तथा परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए जाने की मांग की।

पुतला फूंकने वालों में संजय चौधरी, सुशील कुमार, प्रदीप यादव, महेश कुमार, चेतन सिंह, अनिल सैनी, मंदीप चौधरी, राजेश सैनी, बाबू यादव, रोहित कुमार, प्रीति चौधरी, अतुल कुमार कुशाल कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img