Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

छह मार्च को माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा विधायकों का सम्मान

  • माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक श्री यमुना इंटर कालेज में हुई

मुख्य संवाददाता |

बागपत: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले छह मार्च को जनपद के शिक्षक विधायकों का सम्मान करेंगे। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन शून्य से शिखर तक सातवें वेतनमान पाकर संघर्षों के बल पर टिका है। शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के मसीहा ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर इलाहाबाद के विधान परिषद सदस्य को प्रदेश सरकार द्वारा नेता शिक्षक दल एवं विधान परिषद में आश्वासन समिति का सभापति नियुक्त करने, आजमगढ़ के ध्रुव कुमार त्रिपाठी की ऐतिहासिक जीत होने तथा पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर को प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद बागपत के तमाम शिक्षक 6 मार्च को विधायकों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन ने हमेशा शिक्षकों के हित में कार्य किए हैं। शिक्षकों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई है।

21 17

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का शोषण संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षकों के हक के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह शर्मा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी गाजियाबाद के जिला मंत्री रवीश कुमार शर्मा ने शिक्षकों की भावना का आभार जताया कि बागपत जनपद में पिछले 23 वर्षों से सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है।

इस पर शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष बल्लम सिंह शर्मा व जिला मंत्री को अधिकार दिया कि वह एक सप्ताह में जिला कार्यकारिणी की समिति की घोषणा कर दें। बैठक में संरक्षक इंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्य उमेश चौहान, अनुज कौशिक, वासुदेव शर्मा, जितेंद्र, दीपक शर्मा, सुधीर यादव, भुमेश्वर शर्मा, ब्रहमप्रकाश, चंद्रकेश, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img