Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

उन्‍नाव केस में अहम सुराग: जानिए, इस दुकान पर क्‍यों दौड़ रहा स्निफर डॉग ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव के बबुरहा गांव में दो नाबालिग लड़कियों की संदिग्‍ध मौत और एक लड़की के गंभीर रूप से बीमार पाए जाने का रहस्‍य यूपी पुलिस शायद जल्‍द सुलझा लेगी। इस मामले में पुलिस के हाथ कोई अह्म सुराग लग जाने की सम्‍भावना जताई जा रही है।

यह सुराग घटनास्‍थल पर खोजी कुत्‍ते के सूंघने के बाद बार-बार एक दुकान की ओर दौड़ने से जुड़ा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लड़कियों ने घटना वाले दिन इस दुकान से चिप्‍स खरीदे थे।

गौरतलब है कि बुधवार को उन्‍नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा नाले के पास सूर्यपाल के सरसों के खेत में तीनों लड़कियां अचेत मिली थीं। इनमें दो की मौत हो गई। पुलिस को पता चला है कि घटना वाले दिन लड़कियों ने दोपहर में घर से निकलते वक्त गांव की एक दुकान से चिप्स के पैकेट खरीदे थे।

उन्‍होंने चिप्‍स खाया था। पुलिस ने दुकान से चिप्‍स और नमकीन के पैकेट जब्‍त कर लिए हैं। उन्‍हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। दो लड़कियों की संदिग्‍ध मौत की जांच में पुलिस ने फोरेंसिक टीम से लेकर स्निफर डॉग (खोजी कुत्‍ते) तक की मदद ली है।

खोजी कुत्‍ते ने पुलिस को अह्म सुराग तक पहुंचाया है ऐसा माना जा रहा है। घटनास्‍थल पर सूंघने के बाद खोजी कुत्‍ता बार-बार एक दुकान की ओर दौड़ रहा था। यह वही दुकान है जहां से लड़कियों ने चिप्‍स खरीदे थे।

कई पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

नाबालिग लड़कियों की मौत मामले में पुलिस हत्‍या, आत्‍महत्‍या सहित अन्‍य कई सम्‍भावनाओं पर जांच कर रही है। पुलिस के लिए यह जानना बड़ी चुनौती है आखिर घटना वाले दिन हुआ क्‍या था? इसी मकसद से खोजी कुत्‍ते को घटनास्‍थल पर ले जाया गया तो सूंघने के बाद वह एक दुकान की ओर भागा। इसके बाद दुकान के पास स्थित एक घर में घुस गया। पता चला कि यह दुकान साबिर नाम के एक शख्‍स की है। साबिर अपनी दुकान पर रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजें रखता है।

पुलिस ने उससे पूछताछ की है। जानकारी मिली कि घटना वाले दिन घर से निकलते वक्‍त लड़कियों ने उसकी दुकान से नमकीन के पैकेट खरीदे थे और खाए भी थे। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दुकान पर रखे चिप्‍स और नमकीन के सारे पैकेट जब्‍त कर लिए। उन्‍हें जांच के लिए भेज दिया गया।

जहरीला पदार्थ खाने से हुई है मौत

पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों का कहना है कि दोनों लड़कियों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। दोनों ने मौत से करीब 6 घंटे पहले खाना खाया था। दोनों के पेट में 100 से लेकर 80 ग्राम तक खाना मिला है। खाने में जहर होने की वजह से मौत हो गई। मृृत लड़कियों के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

मृत पाई गई दोनों लड़कियों के पोस्‍टमार्टम के लिए प्रशासन ने चार डॉक्‍टरों का पैनल बनाया था। गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद सीएमओ और एसपी ने जहर से मौत की तस्दीक करते हुए बताया कि आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

तीसरी लड़की की हालत गंभीर है। उसका इलाज सरकारी खर्च पर कराने का ऐलान सीएम ने किया है। एक लड़की के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

फोरेंसिक टीम ने भी की जांच

उधर, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी(FSL) की टीम ने भी उन्नाव में घटनास्थल की जांच की। टीम ने घटनास्‍थल का मुआइना किया और कई सैंपल भी जुटाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

NEET-UG: शिक्षा माफिया पर शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में दो और आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो| नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी...

Saharanpur News: फर्जी आरटीई भुगतान मामले में दो स्कूलों पर कार्रवाई, 32.61 लाख की वसूली के आदेश

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आरटीई फीस प्रतिपूर्ति में अनियमितता के...
spot_imgspot_img