Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बाइक व ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

  • दो बाइक एक ट्रक की चपेट में आने से थाना शिवाला कला में देर रात हुआ हादसा
  • पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी ब्यूरो |

नूरपुर: शिवाला कला थाना के गांव फीना निवासी तीन युवकों की दो बाइक एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोमवार की देर रात नूरपुर अमरोहा मार्ग पर शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव फीना निवासी शूरवीर सिंह ने बताया कि हेमंतवीर 23 वर्ष पुत्र आदित्यवीर, राहुल 20 वर्ष, पुत्र काले सिंह एक बाइक पर दूसरी बाइक पर निशांत 22 वर्ष पुत्र विनय कुमार शिवाला कला एक कार्यक्रम में से अपने घर गांव फीना लौट रहे थे।

रात के समय एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही हेमंतवीर, निशांत और राहुल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर पुलिस का कहना है कि ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर हादसा हुआ होगा।

इस घटना में पंकज पुत्र सत्यपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img