Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: हिंदू रक्षा सेना का एक कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ तेजपाल सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं व शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस अफजलगढ़ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए हर एक पद अधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को अपना कर्तव्य निभाकर संगठन को मजबूत बनाना है।

संगठन की मजबूती से ही यह आगे बढ़ सकेगा और हिंदुओं से भी संगठित होकर रहने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को संगठन का विस्तार कर सदस्यता बढ़ाने के भी निर्देश दिए। हिन्दू संगठित और एकत्रित रहेगा तो सरकारें भी उनका कोई नुकसान नहीं कर सकेंगी जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार से कानून बनाने सहित महंगाई पर सरकार से अंकुश लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजपाल सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज का स्वागत करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंत्री रंजीत पंवार तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार विश्नोई ने किया।

इस अवसर पर हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तेजपाल सिंह चौहान के आलावा ठाकुर रामवीर सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या चौधरी, नगर अध्यक्ष कमलेश कुमार विश्नोई, संजय चौहान, संदीप कुमार एडवोकेट, ओमवीर सिंह सैनी, विवेक कुमार सैनी, कपिल मल्होत्रा, सचिन पंवार, अंकुश पंवार, नितिन पंवार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीलम सिंह, गीता चौधरी तथा आशा रानी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img