Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

बड़ी खबर: सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर में आधिकारिक एलान किया जाएगा। अब रिया चक्रवर्ती को मेडिकल टेस्ट के लिए लाया जाएगा।

एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान एनसीबी ने उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराया।

गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं। रिया ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे।

सूत्रों के मुताबिक आज रिया ने कबूल किया कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है। एजेंसी ने अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। कैजन इब्राहीम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजन को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।

एजेंसी ने रविवार को केशवानी के ठिकानों पर छापेमारी कर कथित तौर पर हशीश, एलएसडी, मारिजुआना और कुछ नकद भी बरामद किया था।

एनसीबी ने अब तक इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात इस जांच से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं जबकि दो को उसने एनडीपीएस कानून की धाराओं के तहत जांच शुरू होने के बाद गिरफ्तार किया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.