Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

किसान शालीनता बनाए रखें: चौ. नरेश टिकैत

  • सरकार के नुमाइंदों से गन्ना भुगतान पर सवाल जरूर करें

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान शालीनता बनाए रखें। सरकार के नुमाइंदे आपके पास आएं तो उनसे गन्ने का रेट का न बढाए जाने और बकाया भुगतान पर सवाल जरूर करें।

चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में सरकार के नुमाइंदों और सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रति किसानों में रोष है, लेकिन आंदोलन को आंदोलन के तरीके से ही चलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। रोष के चलते किसी के साथ गलत व्यवहार न करें।

भाजपा से जुड़े लोगों और किसानों के बीच कोई टकराव न हो, इसी को देखते हुए यह आह्वान किया गया था कि इन लोगों को शादी-ब्याह में न बुलाने के आव्हान का मतलब सिर्फ इतना सा ही था कि किसी के ब्याह कारज में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। ये खुशी के मौके होते हैं, सब एक- दूसरे से प्यार से मिलें। रही बात भाजपाईयों की तो यह जब आपके पास आएं तो बड़ी सलीके से इनसे महंगाई को लेकर सवाल करें। किसान आंदोलन को लेकर सवाल करें। चार साल से गन्ने का रेट सरकार ने ही नहीं बढाया, उस पर सवाल करें। गन्ने का बकाया भुगतान क्यों नहीं हो रहा, यह सवाल भी करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img