Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने खत्म किया एक दिन का लॉकडाउन, अब लौटेगी बाजारों की रौनक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। अब बाजार अपनी साप्ताहिक बंदी के हिसाब से ही खुलेंगे और बंद होंगे। इसके साथ ही सरकार ने थाना दिवस और तहसील दिवस भी शुरू करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बैठक के बाद रविवार को होने वाला लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। इससे पहले दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन शनिवार और रविवार का होता था। बीते दिनों सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था और अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है।

Janwani copy

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए फैसला

सीएम ने बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार की खत्म की जा रही है।

जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने का निर्देश

कोरोना वायरस के चलते यूपी सरकार का राजस्व खाली है। इसे बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को जीरो बजट खेते के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करने का आदेश भी दिया है।

सिर्फ कंटेनमेंट जोन में होगी रोक-टोक

सीएम ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल और रेस्तरां का संचालन कराया जाए। इन गतिविधियों में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाए।

तहसील और थाना दिवस शुरू करने के निर्देश

सीएम ने तहसील दिवस और थाना दिवस को पहले की तरह फिर से संचालित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई फिर से शुरू की जाए।

कुपोषित बच्चों के परिवार को मिलेगी गाय

सीएम योगी आदित्य़नाथ ने घोषणा की है कि कुपोषित बच्चों के परिवारों को गायें दी जाएंगी ताकि कुपोषित बच्चों को दूध उपलब्ध हो सके। सीएम ने बताया कि कुपोषित बच्चों के परिवार को मुख्यमंत्री निराश्रित, बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत आश्रय स्थल से गाय उपलब्ध कराई जाएंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img

2 COMMENTS

Comments are closed.