- दूसरे समुदायों के लोगों ने महिलाओं से की मारपीट व पथराव
जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: साईड न देने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट हुई। कहासुनी के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने साथी लोगों के साथ जबरदस्ती घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।
हमले का विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और पथराव किया। आरोपियों द्वारा किये गए पथराव में एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
चरथावल कस्बा के मौहल्ला बाजार कलां निवासी नीरज त्यागी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गाडी लेकर अपनी में गली में आ रहा था। तभी शाहिद पुत्र अकरम भी सामने से गाडी लेकर आ गया। नीरज ने उससे साईड मांगी तो आरोपी ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि थोडी देर बाद आरोपित शाहिद अपने साथियों अकरम, शादाब, नोमान व अन्य साथी को लेकर पीड़ित के घर में घुस आया और पीडित के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जबकि शाहिद ने जान से मारने की नीयत से बलकटी से हमला कर दिया जिसमें पीडित गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ गाली गलौच व दूरव्यवहार किया। लोगों के विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गयी।
इस पथराव में वहां खड़ी गाड़ी को, शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल नीरज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया। पुलिस चार नामजदगो को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि हमलावर पक्ष, थाने में भी पीड़ित पक्ष पर हावी रहा जबकि पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही।

