Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर अवैध कट होंगे बंद: डीएम

  • अवैध ई-रिक्शा और होर्डिग्स के विरुद्ध चलायें अभियान, अनधिकृत एक्सेस पर होगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बचत भवन में शहर की यातायात व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुये डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह शहर को जाम से मुक्ति के लिए एक प्लॉन बनाये तथा उसको परस्पर विभागीय समन्वय व आमजन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपादित भी कराये। उन्होंने अवैध ई-रिक्शा व अवैध होर्डिग्स के विरुद्ध अभियान चलाने व सीट बेल्ट व हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई करने के लिए कहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट को बंद कराया जाये।

डीएम के. बालाजी ने निर्देशित किया कि शहर के 12 चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को सिन्क्रोनाइजड (समकालीन) बनाया जाये। उन्होंने इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने ब्लैक स्पोटों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह स्वयं मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करे।

डीएम ने अवैध ई-रिक्शा व अवैध होर्डिग्स के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा। अवैध ई-रिक्शा को जब्त करने के उपरांत उसको एक जगह रखने के स्थान के लिए जगह चिह्नित करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध होर्डिग्स को हटाया जाये तथा अवैध कट को बंद किया जाये।

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाधिकृत एक्सेस (पहुंच) पर कार्रवाई के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया। दिल्ली और हापुड़ रोड पर अवैध कटों को बंद कराया जाये तथा हापुड़ अड्डे पर टेम्पो/ई-रिक्शा स्टैंड बनाया जाये तथा उसके बाद अन्य जगहों पर भी स्टैंड बनाये जाये।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद में 6359 पंजीकृत ई-रिक्शा है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि जनपद में एक जनवरी 2021 से अब तक 5919 चालान काटे गये हैं। जिससे रुपये 24 लाख 75 हजार शमन शुल्क वसूला गया है।

लोहिया नगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट, गगोल रोड पर बनेगी चौकी

व्यापार बंधु की विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये डीएम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर किया जायेगा। वॉलमार्ट और मेट्रो कंपनी द्वारा एफडीआई पालिसी के उल्लंघन की शिकायत पर डीएम ने अपर नगर मजिस्ट्रेट व अपर आयुक्त वाणिज्य कर की एक टीम बनाकर दस्तावेजों व अन्य बिन्दुओं पर जांच कर आख्या देने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर 27 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

शहर में कचरा निस्तारण की मांग पर डीएम के. बालाजी ने बताया कि गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालित है तथा लोहियानगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट जल्द प्रारंभ किये जाने के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। गगोल रोड हवाई पट्टी सोफिया स्कूल के पास वाली रोड पर एक पुलिस चौकी बनाये जाने की मांग पर डीएम ने वहां एक अस्थायी पुलिस चौकी बनाने के लिए निर्देशित किया।

शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में सौन्दर्यीकरण कराये जाने की मांग पर नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल मार्केट में एक वातानुकूलित शौचालय बनाया जा रहा है तथा एक पुरुष शौचालय भी बनाया जायेगा। सेंट्रल मार्केट के सौन्दर्यीकरण का कार्य परस्पर समन्वय के साथ कराया जायेगा।

ग्राम बराल परतापुर में पानी की निकासी के लिए नाले को पूर्ण करने की मांग पर डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। वहीं, नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि पूर्व में स्थलीय निरीक्षण किया गया, लेकिन तालाब तक नाली बनाने की राजकीय भूमि उपलब्ध नहीं है।

शिव चौक छीपी टैंक चौराहे पर पेशाबघर बनाने की मांग पर डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। शहर में अवैध होर्डिग्स हटवाने की मांग पर नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग मार्गों से 215 अवैध होर्डिग्स तथा 1460 छोटे विज्ञापन व बैनर हटवाये गये हैं।

अवैध होर्डिग्स के विरुद्ध अभियान जारी है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, उपायुक्त प्रशासन वाणिज्य कर विभाग विक्रम अजित, उपायुक्त वाणिज्य कर एपीसिंह, व्यापारीगण व अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img