Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

सत्ता की हनक, खाकी ने कराया समझौता

  • शिकारपुर लूटकांड का आरोपी बोला-जैना ज्वेलर्स को बेचा था लूट का सामान
  • शोरूम मालिक से पूछताछ के लिए दूसरे दिन भी बुलंदशहर पुलिस का थाना सदर बाजार में डेरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: करीब बीस लाख के सोना चांदी की लूट का आरोपी कह रहा था कि मैंने तो इसी शोरूम पर लूटा सोना व चांदी बेचा है। लेकिन जिससे सौदा किया था उसको पहचान नहीं पा रहा हूं।

बुलंदशहर के शिकारपुर लूट कांड के आरोपी के तस्दीक करने के बाद भी लूट का माल खरीदने वाले पर हाथ डालने की हिम्मत खाकी नहीं कर सकी। यह पूरा मामला जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर में ज्वैलरी कारोबारी अतुल के यहां 3 दिसंबर को हुई करीब बीस लाख के सोने चांदी की लूट से जुड़ा है।

बुलंदशहर पुलिस ने इस मामले में आस मोहम्मद नाम के बदमाश को पकड़ा। बकौल बुलंदशहर पुलिस पूछताछ में आस मोहम्मद ने बताया कि लूटे गए छह सौ ग्राम सोना व 7 किलो चांदी में से उसने 400 ग्राम सोना व छह किलो चांदी मेरठ के आबूलेन स्थित जैना ज्वेलर्स शोरूम पर बेचा था।

लूट का बाकि माल गाजियाबाद के एक सुनार के यहां बेचा। एक दिन पहले मंगलवार को भी बुलंदशहर की एसओजी, साइबर क्राइम टीम व थाना शिकारपुर पुलिस मेरठ पहुंची थी। पुलिस ने शोरूम मालिक नवीन जैन व मोंटू को उठा लिया था।

यह जानकारी मिलते ही सत्ता से जुडे तमाम व्यापारी नेताओं ने थाना सदर बाजार का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं हिरासत में लिए गए ज्वैलरी शोरूम मालिकों को भी छुड़ा लाए। जो तर्क व्यापारी नेताओं ने दिए उनका जवाब पुलिस पर नहीं था। बुधवार की दोपहर को एक बार फिर बुलंदशहर पुलिस का अमला मेरठ थाना सदर बाजार आ धमका। इस बार शिकारपुर के ज्वैलर अतुल जिनके यहां लूट की वारदात की गई थी वो तथा कई अन्य ज्वेलर्स भी उनके साथ आए थे।

पूछताछ के नाम पर जैना ज्वेलर्स के मालिक को को थाना सदर बाजार से न्योता भेजा गया। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स व संयुक्त व्यापार संघ के अलावा भाजपा के जुडे कई प्रभावशाली नेता शोरूम मालिकों को लेकर थाना सदर बाजार पहुंच गए। अपराधी ने दोहराया कि उसने आबूलेन स्थित शोरूम पर ही लूट का माल बेचा है, लेकिन वह शोरूम पर उस वक्त कौन मौजूद था यह पहचान नहीं कर पा रहा है।

इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। लूट का शिकार हुए व्यापारी की भी जैना शोरूम के मालिकों से बातचीत कराई गई, लेकिन हुआ वही जो आमतौर पर ऐसे मामलों में होता रहा है।

थाने में लिखी गई समझौते की पटकथा

बताया जाता है कि इस मामले में मेरठ व शिकारपुर के व्यापारियों के बीच समझौते की पटकथा थाना सदर बाजार में लिखी गई। जबकि इसको कार्यरूप सदर सराफा बाजार के एक बडे ज्वेलरी शोरूम मालिक के आवास पर अंजाम दिया गया।

ये कहना है व्यापार संघ अध्यक्ष और महामंत्री का

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस आयी थी। जैना ज्वेलर्स के मालिकों से उनकी बात करा दी गई है। महामंत्री स. दलजीत सिंह का कहना है कि हमारे व्यापारी पर किसी प्रकार का अनावश्यक दबाव न पडे। व्यापारी के सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

बुलियन एसोसिएशन का ये कहना है

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि पुलिस से कहा गया है कि पहले गाजियाबाद व अपराधी से रिकबरी कर ली जाए। डीवीआर व सीडीआर की जांच कर ली जाए। शिकारपुर के व्यापारी का नुकसान हुआ है। हम किसी से बाहर नहीं हैं।

ये कहना है एएसपी सदर का

आईपीएस एएसपी सदर सूरज राय का कहना है कि शिकारपुर लूटकांड में दूसरे दिन भी बुलंदशहर पुलिस आयी थी। दोनों पक्षों में बातचीत हुई है। एसपी बुलंदशहर की भी कॉल आई थी। इस मामले में मेरठ पुलिस का इतना ही रोल है। कोई लिखा पढ़ी सरीखी बात नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

फैज रोड पर देर रात फायरिंग, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: दिल्ली में देर रात फायरिंग की...

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img