जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ढाई लाख के इनामी बदमाश की करोड़ो की कीमत की कोठी को जमींदोज करने के बाद पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर मलबा और जमीन को कुर्क करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने वहां पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया है।
पंजाबीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो मार्च 2019 में गाजियाबाद पेशी से मेरठ के मुकुट महल होटल आकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस ने बद्दो की फरारी के सहयोग करने वाले 17 लोगों पर कार्रवाई कर दी थी। इसमें डिपिन सूरी और पपीत बढ़ला को गैंगस्टर में जेल भेजा गया है।
साथ ही बद्दो की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को भी बर्खास्त कर दिया गया है। मुकुट महल से फरार ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो पर पुलिस ने शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस शातिर की जमीन को जब्त करने के बाद अब सहयोगियों पर कार्रवाई कर रही है।
साथ ही उसके साथ शामिल लोगों पर भी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि शातिर की आलीशान कोठी को गिराने को लेकर कई बाद जद्दोजहद हुआ, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई हो पाई। अब इसकी जमीन व मलवा जब्त कर लिया गया है। बुधवार को टीपी नगर एसओ विजय गुप्ता, सीओ ब्रहमपुरी अमित राय और एसीएम की मौजूदगी में बद्दो की जमीन को कुर्क करते हुए बोर्ड लगा दिया गया।
बच्चों ने कहा-पार्क बना दो
जिस वक्त पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही थी तभी दो छोटे बच्चे एसओ टीपी नगर के पास आए और उनको गुलाब देते हुए कहा कि अंकल यहां हम लोगों के खेलने के लिये कोई पार्क नहीं है। इसमें पार्क बनवा दो। बच्चों के मुंह से पार्क की बात सुनते हुए अधिकारियों के चेहरे पर हंसी आ गई।

