Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गोल्डन गर्ल अन्नू ने नेशनल लेवल पर जीता गोल्ड

  • कोविड-19 के बाद पहले प्रयास रहा अच्छा प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: पटियाला में हुए इंडियन ग्रांड सिक्स चैंपियनशिप में बहादरपुर गांव की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने देशभर के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अन्नू रानी ने 61.22 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। कोरोना महामारी के बाद करीब एक साल बाद अन्नू यह प्रदर्शन उम्दा माना जा रहा है। फिलहाल अन्नू जापान में होने वाले आॅलंपिक गेम्स की तैयारी में जुटी है।

जापान में अगस्त माह में होने वाले आॅलंपिक गेम्स की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। इसी क्रम गुरुवार को पटियाला के एनआईएस स्टेडियम में इंडियन ग्रांड सिक्स नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बहादरपुर गांव की अन्नू रानी ने भी चैंपियनशिप में भाग लिया।

अन्नू रानी ने तमाम खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए 61.22 मीटर भाला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हालांकि आॅलंपिक क्वीफाई के लिए 64 मीटर का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल अन्नू रानी आॅलंपिक की तैयारियों में लगी हुई है। कोरोना महामारी के बाद करीब एक वर्ष बाद अन्नू ने किसी पहली चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। इस लंबे समय के बाद अन्नू यह प्रदर्शन कोच भी उम्दा मानकर चल रहे हैं। उम्मीद है कि समय रहते अन्नू रानी आॅलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img