Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

पांच राज्यों में चुनावों की हुई घोषणा, पढ़िए पूरी खबर

  • बंगाल में 8, असम में तीन चरणों में चुनाव, 2 मई को आएंगे नतीजे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के शेड्यूल का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से किया जा रहा है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा तारीखों का ऐलान कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की प्रतिष्ठा दांव पर होगी, जबकि असम में बीजेपी बहुमत वाली अपनी पहली सरकार को बचाने के लिए चुनावी समर में उतरेगी। तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एआईएडीएमके और डीएमके के बीच होगा।

यह पहला चुनाव होगा, जब दोनों ही दलों के दिग्गज नेता रहे जयललिता और के. करुणानिधि की गैर-मौजूदगी में चुनाव होगा। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हाल ही में फ्लोर टेस्ट में असफल रहने के बाद कांग्रेस की सरकार गिरी है।

बीते कुछ सालों में बीजेपी ने यहां तेजी से अपनी पैठ बनाई है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी और डीएमके के बीच देखने को मिल सकता है। पुडुचेरी की राजनीति में आमतौर पर तमिलनाडु से प्रभावित रही है। ऐसे में डीएमके भी यहां बड़ा फैक्टर होगी।

किसान आंदोलन के दौर में हो रहे इन चुनावों को मोदी सरकार के लिए भी एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। यदि इन चुनावों में बीजेपी को असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सफलता मिलती है तो यह उसके लिए बड़ी कामयाबी होगी।

बता दें कि 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ममता बनर्जी के सामने वह कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

बंगाल में 8 चरण

  • बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा।

पुडुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग

  • पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा। यहां भी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी।

पुडुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग

  • पुडुचेरी में एक चरण में मतदान होगा। यहां भी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी।

तमिलनाडु में 6 अप्रैल को वोटिंग

  • तमिनाडु में सभी 234 सीटों पर एक चरण में ही मतदान होगा। 6 अप्रैल को वोटिंग होगी।

केरल की सभी सीटों पर 6 अप्रैल को चुनाव

  • केरल में एक चरण में मतदान होगा। मतदान 6 अप्रैल को होगा। मल्लापुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी उसी दिन होगा।

1 और 6 अप्रैल को असम में चुनाव

  • असम में दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, तीसरे चरण का चुनाव 40 सीटों पर 6 अप्रैल को होगा।

असम में 3 चरण में चुनाव, 2 मई को नतीजे

  • असम- तीन चरण में चुनाव, पहला फेज 2 मार्च को नोटिफिकेशन, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 27 मार्च को मतदान, 2 मई को मतगणना।

आचार संहिता लागू

  • बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आचार संहिता लागू।

खर्च की सीमा

  • पुड्चेरी में उम्मीदवार अधिकतम 22 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं, अन्य राज्यों यह सीमा 30 लाख रुपए है।

अखबारों में देनी होगी आपराधिक केसों की सूचना

  • जिन उम्मीदवारों के खिलाफ लंबित आपराधिक केस हैं वे चुनाव प्रचार के दौरान तीन बार अखबारों में सूचना प्रकाशित करेंगे।

नामांकन में अधिकतम 2 लोग

  • नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार के साथ केवल 2 लोग होंगे और वाहनों की संख्या भी 2 से अधिक नहीं हो सकती है: मुख्य चुनाव आयुक्त

अजय नाइक बंगाल में चुनाव पर्यवेक्षक

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में CEO रहे अजय नाइक बंगाल में चुनाव पर्यवेक्षक होंगे।

सीसीटीवी की निगरानी में वोटिंग

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में मतदान होगा। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे।

पर्याप्त मात्रा में CAPF की तैनाती

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- संवेदनशील बूथों की पहचान की जा चुकी है। पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। अडवांस टीमें सभी 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में पहुंच चुकी हैं।

रोड शो की होगी इजाजत

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ऑनलाइन नामांकन की सुविधा होगी। डोर टू डोर में अधिकतम पांच लोग शामिल होंगे, रोड शो की इजाजत होगी।

वोटिंग टाइम में 1 घंटे का इजाफा

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- वोटिंग टाइम में एक घंटे का इंजाफा।

चुनाव अधिकारियों का होगा टीकाकरण

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा- चुनाव से पहले सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण होगा।

बंगाल में 1 लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- चारों राज्यों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। बंगाल में एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ।

824 विधानसभा सीटों पर चुनाव

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 18 करोड़ से मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img