Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

अधिवक्ता सुसाइड प्रकरण: कार्रवाई तक नहीं डिगेंगे

  • वकीलों ने निकाला मौन जुलूस, बेगमपुल पर रास्ता जाम
  • कचहरी से लेकर अंबेडकर चौराहे तक निकाला कैंडल मार्च
  • क्रमिक अनशन में महिलाओं ने संभाला मोर्चा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार तोमर के सुसाइड प्रकरण में पुलिस के निष्क्रिय व्यवहार को देखते हुए वकीलों ने कचहरी हनुमान मंदिर से लेकर बेगमपुल चौराहे तक मौन जुलूस निकाला और सांकेतिक जाम लगाया। बाद में बार एसोसिएशन ने अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी को ज्ञापन सौंपा। देर शाम वकीलों ने कैंडल मार्च भी निकाला। इससे पहले महिला वकीलों ने मोर्चा संभाला।

बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक आम सभा सुबह 11 बजे पंडित नानक चंद सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मेरठ बार के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी और वीके शर्मा ने की तथा संचालन मेरठ बाहर के महामंत्री सचिन चौधरी एवं जिला बार के महामंत्री मुकेश त्यागी ने किया।

स्व. ओमकार सिंह तोमर एडवोकेट के आत्महत्या प्रकरण में गिरफ्तारी न होने पर वकीलों ने रोष प्रकट किया व हजारों की संख्या में अधिवक्ता पश्चिमी कचहरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से पीएल शर्मा रोड होते हुए बेगम पुल तक मौन जुलूस के रूप में पहुंचे एवं मानव शृंखला बनाई।

वकीलों ने बेगमपुल चौराहे पर सांकेतिक जाम भी लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। पुलिस ने वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये थे और भारी तादाद में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

सांकेतिक जाम के पश्चात बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मेरठ को सौंपा। एडीएम सिटी अजय तिवारी ने कहा कि पुलिस बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बाद में अधिकारियों द्वारा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी नरेंद्र पाल सिंह, अजय त्यागी,गजेंद्र सिंह धामा, गजेंद्र पाल सिंह, नेपाल सोम, पंकज शर्मा, रामअवतार मित्तल, राम कुमार शर्मा, संजय शर्मा, अब्दुल जब्बार, राजकुमार गुर्जर आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

कर्मिक अनशन जारी

शुक्रवार को सातवें दिन भी अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी रहा। जिसका मोर्चा शुक्रवार को महिलाओं ने संभाला। मेरठ बार के महामंत्री सचिन चौधरी की पत्नी ज्योति कपूर एडवोकेट ने महिला अधिवक्ताओं को माल्यार्पण कर अनशन की शुरूआत की। अनशन में रेखा त्यागी, ममता तिवारी के नेतृत्व में यशोदा यादव, सीता, अनुराधा जैन, आयशा प्रवीन, रजनीश कौर, रेखा जैन, संतोष कुमारी, पूनम वशिष्ठ, अनुराधा भाटी क्रमिक अनशन स्थल पर बैठी। वहीं, सुनील मलिक संदीप सिंह शिवम गुप्ता ध्रुव झा आदि अधिवक्ताओं ने न्यायालय व रजिस्ट्री कार्यालयों में काम नहीं होने दिया।

वकीलों ने निकाला कैंडल मार्च

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री सचिन चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी के पश्चिमी कचहरी गेट से कमिश्नरी चौराहे तक शांतिपूर्ण पैदल कैंडल मार्च किया और न्याय की मांग की। जिसमें मुख्य रूप से चरण सिंह त्यागी, अजय शर्मा, चंदन त्यागी कामा शोभित यादव, ध्रुव झा, अनुज त्यागी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img