Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

रेलवे मासिक पास बनवाये जाने की मांग उठाई

  • दैनिक रेल यात्री संघ ने केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के आवास पर सौंपा ज्ञापन
  • शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने के लिए जताया आभार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: कोरोना काल के बाद रेल यात्रा पर सर्वाधिक बुरा असर पड़ा है। रेल यातायात अब पटरी पर लौट रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद के दैनिक रेल यात्रियों ने दिल्ली देहरादून रेल खंड पर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का संचलन शुरू होने पर केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डा. संजीव बालियान का उनके आवास पर जाकर आभार व्यक्त किया और रेल यात्रा को सस्ता करने के लिए दैनिक यात्रियों के मासिक पास बनवाये जाने की सुविधा को भी बहाल कराये जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

रविवार सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग डा. संजीव बालियान के एटूजेड कालौनी स्थित आवास पर दैनिक रेल यात्री संघ मुजफ्फरनगर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष घनश्याम भगत के नेतृत्व में मिला। दैनिक रेल यात्रियों ने राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान द्वारा शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का पुन: संचलन करवाने में किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से दैनिक रेल यात्रियों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से मांग की है कि दैनिक रेल यात्रियों की यात्रा मासिक पास के द्वारा सुलभ कराये जाने के लिए मासिक पास बनवाने की व्यवस्था को भी जल्द ही बहाल किया जाये।

इस अवसर पर घनश्याम भगत ने कहा कि हमने केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डा. संजीव बालियान से यह आग्रह किया है कि वह रेल मंत्री से बात करके जल्द ही मासिक पास बनवाने की व्यवस्था करायें ताकि दैनिक रेल यात्रियों को सस्ता और सुलभ सफर करने की सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेल यात्रा रिजर्वेशन कराकर ही हो पा रही है। इससे किराया भी अधिक होने के कारण यात्रियों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेल यात्रा कोरोना संकट के कारण बन्द होने से दैनिक रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अब जबकि कुछ ट्रेन प्रारम्भ हुई हैं तो महंगा किराया समस्या बन रहा है। मासिक पास की सुविधा बहाल होने से लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री संजीव बालियान ने दैनिक रेल यात्रियोें को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मासिक पास बनवाने की व्यवस्था कराई जायेगी।

वह स्वयं उनकी समस्या को रेल मंत्री के समक्ष रखकर समाधान करायेंगे। इस अवसर पर घनश्याम भगत के अलावा दीपक भाटिया, पुनीत चैधरी, सरदार टिंकू, पारस कुमार, राजू भाटिया, विक्की खुराना, सुमित कुमार, दीपक गुप्ता और विनोद ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img