जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के वीवी इंटर कॉलेज में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए करीब 101 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 83 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के दिशा निर्देश पर केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य एसके आर्य ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। परीक्षा सवेरे 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपन्न कराई गई, जिसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 101 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 83 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सहायक संजीव शर्मा व डा़ विजय कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा 8 के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं जिनकी उम्र 15 से कम है परीक्षा में सम्मलित हुए है।
केन्द्र व्यवस्थापक एसके आर्य ने बताया कि जनपद के 6 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया है, जिसमें वीवी इंटर कालेज, सत्यनारायण इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन, सर्वोदय इंटर कॉलेज कसरेवा, चंदनलाल इंटर कॉलेज कांधला शामिल रहे।

