Home Uttar Pradesh News Shamli किसानों को सस्ता खाद-कीटनाशक उपलब्ध कराएगा एफएफए: रामकुमार

किसानों को सस्ता खाद-कीटनाशक उपलब्ध कराएगा एफएफए: रामकुमार

0
किसानों को सस्ता खाद-कीटनाशक उपलब्ध कराएगा एफएफए: रामकुमार
  • उर्वरक सलाहकार फोरम (एफएफए) सदस्य रामकुमार वालिया का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारत सरकार द्वारा हाल ही में गठित उर्वरक सलाहकार फोरम (एफएफए) सदस्य व सलाहकार रामकुमार वालिया का शामली में स्वागत किया गया। यहां रामकुमार वालिया ने कहा कि एफएफए के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर खाद एवं कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने हेतु सलाह देने का कार्य किया जाएगा।

शामली के कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट पर पहुंचे एफएफए के सदस्य, उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री, इंडियन किसान यूनियन व भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया का जोरदार स्वागत किया गया। रामकुमार वालिया ने कहा कि एफएफए में नौ लोगों का फोरम/बोर्ड बनाया गया।

जिसके अध्यक्ष अध्यक्ष मंत्रालय के कबीना मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा और उपाध्यक्ष मंत्रालय के राज्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया होंगे, सदस्य/सचिव मंत्रालय के केंद्रीय सचिव आरके चतुर्वेदी होंगे। इनके अलावा छह सदस्य/सलाहकार बनाए गए हैं।

यह फोरम भारत के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के महत्वपूर्ण कार्यों, नई-नई जन उपयोगी योजनाओं के बनाए जाने तथा बेहतर क्रियान्वयन हेतु मंत्रालय को सलाह देने का कार्य करेंगा। किसानों को सस्ते दरों पर खाद, कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराएं, इसके लिए गहन मनन-चिंतन किया जाएगा तथा भारत सरकार को सलाह दी जाएगी।

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गोड कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वलिया, प्रसन्न चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा, ऋषिपाल, सुधीर, ऋषिपाल सिंह, ओमपाल, बबलू वालिया, मदन वालिया, श्रवण वालिया, रविन्द्र वालिया, श्रीरामजी लाल कश्यप आदि मौजूद रहे।