Home Uttar Pradesh News Shamli मुजफ्फरनगर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

0
मुजफ्फरनगर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गांव बंतीखेडा में चल रही 44वीं जूनियर बालक सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को तीसरे दिन समापन हो गया। जिसमें विभान्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आखरी दिन जनपद मुजफ्फरनगर व शामली की टीम के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने पांच अंकों से जीत हासिल की।

बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेडा में पिछले तीन दिनों से चल रही 44वीं जूनियर सुपर लीग कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शामली, बागपत, सहारनपुर, गौतमबुधनगर, बिजनौर, गाजीपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर सहित करीब 16 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

रविवार को प्रतियोगिता का फाईनल मैच जनपद शामली और मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने पांच अंकों से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, सुभाष चौधरी, प्रसन्न चौधरी ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अशोक बालियान, अशोक चौधरी, राजेश कुमार, ओम सिंह, मास्टर राजकुमार, संदीप कुमार, योगेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, नरेन्द्र पहलवान आदि मौजूद रहे।