- जिला अपस्पताल, रेलवे अस्पताल में नि:शुल्क वैक्सीनेशन
- अग्रवाल नर्सिंग होम में 250 रुपये प्रति डोज में टीकाकरण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली में सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। शहर में जिला अस्पताल, राजकीय रेलवे अस्पताल में नि:शुल्क वैक्सीनेशन किया जाएगा जबकि अग्रवाल नर्सिंग होम में 250 रुपये प्रति डोज का भुगतान कर वैक्सीन लगवाई जा सकती है। वैक्सीनेशन के लिए आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पहचान पत्र लेकर आना होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि सोमवार एक मार्च को शामली में जिला संयुक्त चिकित्सालय, राजकीय रेलवे चिकित्सालय तथा गुरुद्वारा तिराहा स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं रेलवे चिकित्सालय में यह टीकाकरण नि:शुल्क किया जाएगा जबकि अग्रवाल नर्सिंग होम में 250 प्रति डोज का भुगतान करके वैक्सीनेशन करा सकते हैं। लाभार्थी अपने साथ एक पहचान पत्र लेकर सत्र पर ही आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सीनेशन करा सकते है।
उन्होंने बताया कि 45 से 60 वर्ष के उम्र वाले लाभार्थी जिनको शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट, गुर्दे एवं कैंसर की बीमारी आदि है तो वह अपना प्रमाण पत्र दिखा कर अपना वैक्सीनेशन संबंधित सत्रों से प्राप्त कर सकते है।

