Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रालोद महिला नारी शक्ति जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी का गठन किया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: राष्ट्रीय लोकदल बागपत जिले की नारी शक्ति संगठन की जिलाध्यक्षा रेनू तोमर ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से महिलाओं को कार्यकारिणी में शामिल किया है।

रविवार को बड़ौत स्थिति रालोद कार्यालय पर इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना एवं रालोद जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल सिंह तेवतिया की मौजूदगी में हुई। रेनू तोमर नारी शक्ति संगठन की अपनी कार्यकारिणी में कमला देवी बावली, पूनम देवी धनौरा, कुसुमलता सुल्तानपुर हटाना को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

पूजा तोमर एडवोकेट फतेहपुर पुट्ठी, बीना देवी बड़ौत व मुन्नी देवी सरूरपुर कला को महासचिव बनाया है। मुमताज खान बड़ौत, बेबी कश्यप बड़ौत, ममता राणा दाहा, रेखा देवी ट्यौढ़ी, प्रीति तोमर रंछाड़, ममता शर्मा बड़ौत को सचिव बनाया है। जिला कोषाध्यक्ष पद पर सोनू छिल्लर तमेलागढ़ी को बनाया।

बड़ौत तहसील अध्यक्ष डिंपल पंवार दोघट, बड़ौत नगर अध्यक्ष नीशू सौलंकी, छपरौली ब्लाक अध्यक्ष सुमर खोखर हलालपुर, बिनौली ब्लाक अध्यक्ष जयोति जांगिड़, बगापत ब्लाक अध्यक्ष सुमनदेवी को बनाया गया। रामकुमार चेयरमैन, सुरेश मलिक, विकास प्रधान, विश्वास चौधरी, बलवान सिंह, दीपक तोमर सूप, चिराग चौधरी, बोबी बावली, सतीश चौधरी, रविन्द्र मान, जयवीर सिंह एडवोकेट, सतीश चौधरी, विपिन ढ़िकाना, डा. अजय तोमर पूर्व विधायक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img