Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

जेवी कालेज के रासेयो शिविर के पांचवें दिन योग का प्रशिक्षण दिया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों को योग प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम ईश वंदना व लक्ष्यगीत से प्रारंभ किया गया था।

इसके बाद माइंड सेलो-विजडम टूर के तत्वाधान में रुद्र ठाकुर एवं अमन कुमार ने श्वसन किया द्वारा तनाव मुक्ति की विधि का अभ्यास कराया गया।  योगाचार्य अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।

रविवार को आयोजित शिविर में बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली डीएस भवन से प्रारंभ होकर बिजरौल रोड, बिजरौल बावली लिंक रोड, महावीर मार्ग, गांधी रोड, नगर पालिका, नेहरू रोड, बिनौली रोड, रामबाग कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, पटेल नगर से होते हुए पुन: डीएस भवन में समाप्त हुई।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ विपिन कुमार चौरसिया ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए इसके उद्देश्यों को स्वयंसेवकों के सम्मुख रखा।

डॉ अजय कुमार राम ने पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व कर्मशील बताया। डा. तेजवीर सिंह तोमर ने शिक्षा को महिला सशक्तिकरण का मुख्य औजार बताते हुए बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात की।

आचार्य सत्यप्रकाश आर्य व राजीव महेश्वरी ने योग व प्राकृतिक  चिकित्सा द्वारा महिलाओं में होने वाले विकारो को कम कर उन्हें सशक्ति बनाने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुराज सिंह ने किया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें शक्ति प्रदान करने में स्वयंसेवकों की भूमिका को रेखांकित किया।

शिविर में शिवम दिक्षित, उज्जवल पांडे, राजाराम, रोहित गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के सफल संचालन में जयदेव शर्मा, पारिक मलिक, राजेश कुमार, रवि, रिंकू, सुभाष गंगवारआदि स्वयं सेवक मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img