Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

सरकारी जमीन पर भू-माफिया काबिज

  • कासमपुर पहाड़ी से मार्शल पिच मैदान तक बेशकीमती करीब दो हजार गज है जमीन

नगेन्द्र गोस्वामी |

कंकरखेड़ा: जिले में निरंकुश भूमाफिया सरकारी जमीन पर गिद्ध दृष्टि जमाए हैैं। इन भूमाफिया ने कई लोगों से मोटी रकम लेकर उन्हें सरकारी जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा है। जिले में भूमाफिया के सामने कानून का कद बौना है। जबकि अवैध कब्जों की रिपोर्ट तो ऐसा ही इशारा कर रही है।

कासमपुर पहाड़ी से मार्शल पिच मैदान तक करीब दो माह में करीब दो हजार गज जमीन भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। दो माह में मार्शल पिच के निकट और कासमपुर पहाड़ी के कई हिस्सों में अवैध रूप से दीवार कर ली गई और कई स्थानों पर मकान बना लिए गए।

यह सब निर्माण कार्य सरकारी भूमि पर किए गए। तहसील टीम और नगर निगम ने दिखावे के लिए भूमि के टुकड़े पर कारवाई कर इति सिद्धि कर ली। तहसील से दो माह पूर्व पैमाइश के लिए यहां पहुंचे कर्मचारी तीन दिन तक पैमाइश करते रहे और बाद में गुम हो गए।

तहसील और नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से यहां भूमि पर लगातार भूमाफियाओं के कब्जे हो रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ अब कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

कासमपुर पहाड़ी पर करीब दो दशकों से भूमाफिया गिद्ध दृष्टि लगाए हुए हैं। दो दशकों से यहां पर सरकारी भूमि को अवैध रूप से भूमाफिया कह रहे हैं। इस खेल में कितने ही लोग सड़क छाप से करोड़पति बन गये।

मोटे खेल में तहसील के कर्मचारी और नगर निगम के कर्मचारियों सहित कंकरखेड़ा पुलिस के कर्मचारियों की भी सांठगांठ चलती रही। प्रदेश में भाजपा के शासन आने के बाद थानों के बाहर भी भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के पोस्टर भी लगे, लेकिन अब भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई ठंडे बस्ते में गिर गई है।

कासमपुर में और मार्शल पिच के निकट सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं ने कब्जे कर लिए, लेकिन इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही। यह भूमि नगर निगम और तहसील के अंतर्गत आती है, लेकिन अधिकारी इन लोगों पर मेहरबान हो रहे हैं।

02 1

पिछले दो माह में बढ़ गए सरकारी भूमि पर कब्जे

बताते चले कि दो माह में कासमपुर रैन बसेरा के निकट, गढ़वाली मंदिर के निकट और मार्शल बीच के निकट करीब दो हजार गज से अधिक जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है और इन पर प्लॉटिंग करके भी बेच भी डाला है। यह संपत्ति दो करोड़ से अधिक की रही है। जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया या किया जा रहा है।

इस मामले में जांच कराता हूं। दोषी पाये गये अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराता हूं।                                                    -के. बालाजी, डीएम मेरठ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img