Friday, May 29, 2026
- Advertisement -

12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल तो 10वीं की परीक्षा 5 मई से

  • आईसीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं की समय सारिणी
  • अप्रैल में होगी 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईसीएसई) परीक्षा 2021 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की 8 मई और दसवीं की 5 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं।

हालांकि मुख्य थ्योरी परीक्षाएं 5 मई 2021 से शुरू होंगी। इससे पहले 8 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस पेपर-2 का प्रैक्टिकल-प्लानिंग सेशन होगा और 9 अप्रैल को होम साइंस व इंडियन म्यूजिक पेपर-2 के प्रैक्टिकल्स होंगे। 5 मई को बिजनेस स्टडीज की परीक्षा के साथ बोर्ड के थ्योरी परीक्षा शुरू होंगे। ज्यादातर पेपर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेंगे। वहीं कुछ पेपर की परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी।

दसवीं परीक्षा कार्यक्रम

सीआईएससीई क्लास 10 यानी आईसीएसई की परीक्षाएं 5 मई से शुरू होंगी। पहले दिन इंग्लिश लैंग्वेज पेपर-1 की परीक्षा होगी। इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। सीआईएससीई 10वीं की ज्यादातर परीक्षाएं दिन के 11 बजे से शुरू होंगी। वहीं, कुछ पेपर्स के एग्जाम्स सुबह 9 बजे से लिए जाएंगे।

हर परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले क्वेश्चन पेपर दे दिए जाएंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स सिर्फ क्वेश्चन पेपर देख सकते हैं। उत्तर लिखने की शुरुआत परीक्षा शुरू होने के समय पर ही करनी होगी। गौरतलब है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं और छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था।

शिक्षा बोर्ड ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा था कि वह छात्रों को पुन: परीक्षा का विकल्प प्रदान नहीं करेगा और वे केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम मूल्यांकन करेंगे।

बारहवीं परीक्षा कार्यक्रम

आईसीएसई बोर्ड यानी 12वी बोर्ड परीक्षा 8 अप्रैल 2021 से शुरू हो रही है। हालांकि मुख्य थ्योरी परीक्षाएं 5 मई 2021 से शुरू होंगी। इससे पहले 8 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस पेपर-2 का प्रैक्टिकल-प्लानिंग सेशन होगा और 9 अप्रैल को होम साइंस व इंडियन म्यूजिक पेपर-2 के प्रैक्टिकल्स होंगे।

5 मई को बिजनेस स्टडीज की परीक्षा के साथ बोर्ड के थ्योरी एग्जाम्स शुरू होंगे। ज्यादातर पेपर्स के एग्जाम्स दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेंगे। वहीं, कुछ पेपर्स की परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img