- विश्वविद्यालय बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा जून में कराएगा आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को बीएड सत्र 2019-21 दूत्तीय वर्ष की काउंसलिंग द्वारा एवं अल्पसंख्यक कोटे से प्रवेश इस विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा के परीक्षा फॉर्म तथा 2019-20 द्वितीय वर्ष के भूतपूर्व छात्रों की परीक्षा एवं बैक पेपर परीक्षा एवं सत्र 2017-19 द्वितीय वर्ष के केवल भूतपूर्व छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है।
यह परीक्षा फॉर्म 10 मार्च से 25 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। भरे गए फॉर्म को छात्र 27 मार्च तक संबंधित कॉलेज में जमा करेंगे उसके बाद कॉलेज 31 मार्च तक विश्वविद्यालय में फॉर्म को सत्यापित कर जमा करेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी।
समस्त छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरे जाने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध बीएड द्वितीय पाठ्यक्रमों से संबंधित समस्त नियमों को भली-भांति पढ़ ले ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। परीक्षा फॉर्म के साथ सभी छात्र छात्राएं लगाए जाने वाले कागजों की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराएं।

