- प्रदेश में आठ मार्च को मुख्यमंत्री करेंगें कक्ष का उद्घाटन
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रयासरत प्रदेश सरकार ने सूबे के महिला थानों सहित जनपद के सभीाी थानों में महिला हेल्प डेस्क के साथ-साथ इंजरी रूम व फस्टेड बाक्स की स्थापना कराने के निर्देश दिए हैं जहां उन्हे फस्टेड देकर गंभीर घायल को एंबुंलैंस से चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजने के निर्देश दिए हैं। शासनादेश को अमली जामा पहनाने के लिए जनपद स्तर पर अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है।
दरअसल प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला के सम्मान के लिए चलाये गए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उनकी सुरक्षा के लिए कडा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी थानों में महिला थानों सहित हेल्प डेस्क के साथ-साथ अब इंजरी कक्ष की स्थापना कराई जाएगी। कक्ष की स्थापना का मकसद शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाली महिला के चोट के निशान देखने में महिला पुलिसकर्मियों की मुश्किल को आसान बनाना है।
अभी तक इंजरी कक्ष ना होने के महिला पुलिस कर्मियों को चोटिल पीडित महिला क ो ईधर-उधर ले जाकर चोट के निशान देखकर चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रि या से दो चार होना पडता था। प्रदेश के सभी महिला थानों में अब एंजरी कक्ष की स्थापना कराई जाएगी। आठ मार्च को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से ही पुलिस मुख्यालय में इस कक्ष का उद्घाटन करेंगें।
जनपद में भी पुलिस अफसरों ने इसकी स्थापना की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को सूबे के मुखिया का फरमान जिले पर पहुंचा तो यहां पुलिस महकमें के अफसर शासन के फरमान को अमली जामा पहनाने के लिए इंजरी कक्ष व फस्टेड बाक्स की स्थापना कराने की कवायद में जुट गए हैं।
महिला थाने में सबसे पहले शुरू हुआ काम
शासन के फरमान पर अमल करते हुए सबसे पहले महिला थाने में इंजरी व फस्टेड बाक्स की स्थापना का काम शुरू कराया गया है। मंगलवार को थाना प्रभारी निधि चैधरी ने महिला हेल्प डेस्क के साथ यहां शासनादेश पर इंजरी रूम व फस्टेड बाक्स की स्थापना के लिए रूपरेखा तैयार करते हुए दो दिन के भीतर ही काम पूरा करने के निर्देश दिए। यहां थाना प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क के बराबर में कक्ष बनाया जा रहा है।
शासन का आदेश है कि हर थाने पर फरियाद लेकर पहुंचने वाले पीडित को थाने में ही फस्ट ऐड देकर उसको शीघ्र इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाए। इंजरी कक्ष व फस्टेड बाक्स की स्थापना के लिए थानों में काम शुरू कराया जा रहा है।
-विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक नगर।

