- समाधान दिवस में डीएम एसएसपी ने सुनी पीड़ितों की शिकायतें
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: मंगलवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिाषेक यादव ने खतौली तहसील समाधान दिवस में पहुचकर फरियादियो की शिकायतें सुनी इस दौरान समाधान दिवस में अधिकारियों की समक्ष 21 शिकायते आई जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण नही हो सका।
इस दौरान डीएम ने विभााागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वो पीड़ितों की शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें ताकि शिकायत कर्ता की संतुष्टि हो सके।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण विभााागीय अधिकारी संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये।
उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार तहसील न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सम्पूर्ण समाधान दिवस खतौली तहसील सभााागार में जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थी।
उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीाीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाााग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी,पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें प्राप्त हुए। उन्होने कहा कि शिकायतों को निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भीाी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिान्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होने कहा कि जन सामान्य को मुलभाूत सुविधायें प्रदान की जाये। इस अवसर पर एसएसपी अभिाषेक यादव, एसडीएम इन्द्रकांत द्विवेदी, तहसीलदार पुस्करनाथ चैधरी, सीओ आशीष पटेल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

