- वीवी पीजी कॉलेज शामली का एनएसएस कैंप सम्पन्न
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शहर के वीवी पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय सात दिवसीय शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
मंगलवार को एनएसएस शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव दीपक जैन व प्राचार्या डा़ मंजू मगन ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आकाश कुमार ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने सात दिवसीय आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्राचार्या डा़ मंजू मगन ने भी स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी सहभागिता पर प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
विशिष्ट स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं में आकाश, शिवानी, रिया सैनी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई टोली, सरोजली नायडू, मीरा बाई टोली ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डा़ प्रताप कुमार, पूजा राय, जयविन्द्र तोमर, बबलीर, नारायण सिंह, दीपक कुमार, अनुप्रिता, ऋचा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

