- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पालिका की तरफ से प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत शामली शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं ने शानदार पेन्टिंग बनाकर जागरुक किया।
नगर पालिका परिषद शामली के तत्वावधान में हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या डा. दीपाली गर्ग के पर्यवेक्षण में हुआ। नगर पालिका शामली की तरफ से प्लाटिक बंद, कूडे का निस्तारण, गीता कूडा सूख कूडे का निस्तारण, जल ही जीवन है, पौधे लगाए आदि विषय पर पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के सफाइ निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने छात्राओं को मानव एवं पर्यावरण के लिए अभिषाप बनने जा रहे प्लास्टिक आदि को अपने दैनिक जीवन से हटाने का आहवान किया।
साथ ही अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्वच्छता महुवा ऐप को प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड करना बताया। इस ऐप के जरिए कोई भी कहीं से भी स्वच्छता संबंधी अपनी शिकायत कर सकता है जिसका तुरंत ही समाधान कराया जाएगा।
वहीं छात्राओं ने पेन्टिंग के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त साफ स्वच्छ सुंदर शामली बनने एवं इससे होने वाले नुकसान के विषय पर जागरुक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग, नीरजला वर्मा, सुशील, सुभाषचंद, दीपक चंद्रा, शशिकांत पाहिवाल आदि मौजूद रहे।

