- नगर पालिका परिषद शामली ने कराई पोस्टर प्रतियोगिता
जनवाणी संवाददाता |
शामली: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर पालिका परिषद शामली के तत्वावधान में वीवी इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता पर जागरुक किया।
बुधवार को शामली शहर के वीवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य एसके आर्य के पर्यवेक्षण में ‘हम तैयार हैं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 85यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कैडेटों ने पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य एसके आर्य व सफाई इंस्पेक्टर आदेश सैनी, रजनीश कुमार ने कैडेटों को स्वच्छता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है। प्रतियोगिता में मुस्कान सैफी प्रथम, पंकज स्वामी द्वितीय और गौरव तीसरे स्थान पर रहा। सभी विजेता कैडेटों को नगर पालिका द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। इस मौके पर मनोज शर्मा, विजय कुमार, दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, शशिकांत, विनय आदि मौजूद रहे।

