- शामली के भवानीनाथ मंदिर में श्रीमद् भावगत कथा का शुभारंभ
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा भागवत कथा सुनना भगवान की कृपा से ही संभव है। भगवान जिस पर कृपा करते हैं केवल वही भाग्यशील श्रीमद्भागवत का श्रवण कर सकते है।
शामली शहर के बरखंडी स्थित बाबा भवानीनाथ मंदिर में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का उद्घाटन निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने किया।
इस दौरान कलश यात्रा को मंदिर की परिक्रमा कराई गई इसके उपरांत पंडित अनिल अचार्य व पंडित विकास भारद्वाज ने अरविंद संगल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वैदिक मंत्रो से विधिपूर्वक पूजन करा कर शुभारम्भ कराया और श्रीमद् भागवत की आरती की गई।
श्रीधाम वृंदावन वन से आए कथावाचक रोहिणी शरण महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए सभी श्रद्धालुओं को रसपान कराया। महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए भागवत के महत्व और भक्ति के बारे में बताया। इस मौके पर राम किशन नामदेव, चौ. संसार सिंह, चौ. रविंदर सिंह, प्रतीक गर्ग मांगेराम नामदेव, अरविंद कौशिक, सतेंद्र नामदेव, राजकुमार, जगतप्रसाद कौशिक, प्रमोद, जितेंद्र निर्वाल, सुभाष चंद्र गर्ग, प्रवीण निर्वाल, संदीप नामदेव आदि मौजूद रहे।

