Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

बीएसएम स्कूल के छात्रों नें आगरा में झटकी चैम्पियनशिप

  • स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया ने कराई प्रतियोगिता

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: आगरा में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करते हुए बीएसएम स्कूल शामली में खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया है। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आगरा शहर में एक से तीन मार्च तक नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों एवं एसोसिएशन से संबधित सभी बोर्ड के लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बीएसएम स्कूल के 11 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चैम्पियन ट्रॉफी व स्वर्ण पदकों पर कब्जा कर अपने स्कूल जिले व शहर का नाम रोशन किया।

चैम्पियंस आफ चैम्पियंस उपाधि प्राप्त करने पर आगरा शहर के सांसद द्वारा स्कूल के सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। अंडर 14 जूनियर वर्ग में विजेता चैम्पियन आॅफ चैम्पियंस में भव्य ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, मौ. शोयब ने बाक्सिंग में स्वर्ण पदक, वंश ने डिस्कस थ्रो और बैडबिंटन में स्वर्ण पदक, प्रिंस चौहान ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक, लक्ष्य मलिक ने 400 मीटर दौड में स्वर्ण पदक व गगनदीप ने कुश्ती में रजत पदक प्राप्त कर अपने स्कूल व अभिभावकों को गौरवान्वित किया।

बुधवार को स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्रों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने विजेता छात्रों अभिभावकों और क्रीडाविभागाध्यक्ष उमेश दत्त को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

निशानेबाजों ने नोएडा में जीते पदक

नोएडा में 26 से 5 मार्च तक चल रही 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने एयर राइफल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। यह प्रतियोगिता यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ द्वारा नोएडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कराई। कपिल मलिक ने एयर राइफल सर्विसिज (एनआर) वर्ग में 386/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

एयर राइफल बालिका सब यूथ (एनआर) वर्ग में मानवी निर्वाल ने 377/400 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया। एयर राइफल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में उत्सव मलिक, अजय मलिक, ऋत्विक पाल की टीम ने शामली का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

इनके साथ ही पीयूष शर्मा, सागर खाटियान, हिमांशु खैवाल, संजीव कुमार, शोभित शर्मा, निखिल पुंडीर, अक्षर जावला, नक्षत्र अग्रवाल, विधान प्रताप सिंह, अनमोल कुमार ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया जो कि इस माह के अंत मे जयपुर में आयोजित होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img