Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

शिक्षकों ने गोपनीय आख्या लिखे जाने पर किया प्रदर्शन

  • गोपनीय आख्या लिखवाए जाने का आदेश तुगलकी फरमान

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने गोपनीय आख्या लिखे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने हाथ की बांह पर काली पट्टी बांधी और विरोध जताया।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राहुल राठी के आह्वान पर गुरुवार को शिक्षक काशीराम कलोनी स्थित स्कूल पर एकत्रित हुए। यहां पर ब्लाक अध्यक्ष राहुल राठी ने शासन द्वारा जारी किए गए तुगलकी आदेश के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद नियमावली को तोड़ा जा रहा है। शिक्षकों की गोपनीय आख्या लिखवाए जाने का आदेश तुगलकी फरमान है। शासन की मंशा में खोट है। उन्होंने कहा कि किसी भी तुगलकी फरमान को शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे । उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग भी की।

जिन शिक्षकों के चार चार महीने की सैलरी का अवशेष वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने वेतन का भुगतान कराने पर जोर दिया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने हाथ की बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ शिक्षक नेता सरदार हरवंत सिंह, ब्लाक मंत्री सत्यवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, इंदु, शैली शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, विपिन शर्मा, अरविंद चौधरी, हिना सिंह, रूचीन, मणिकांता चौधरी, अरविंद चौधरी, राजेंद्र कुमार, सुमेंद्र चौधरी, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img