- कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मंत्री नंदगोपाल नंदी से की मुलाकात
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी से मुलाकात कर शामली जिले में बन रहे डिग्री कॉलेजों व विभिन्न कार्यकर्मो के तहत हो रहे विकास कार्यों पर धन आवंटन एवं धन अवमुक्त करने के विषय को लेकर चर्चा की।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा नें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से मुलाकात कर शामली जिले में बन रहे राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महिला आईटीआई तथा विभिन्न कार्यक्रमों के तहत हो रहे विकास कार्यों के लिए धन आवंटन एवं धन अवमुक्त को लेकर चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्य को लेकर काफी गंभीर है। शामली जिले में योगी सरकार के नेतृत्व में हजारों करोड़ रुपये की कीमत के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिनका तेजी से निर्माण कराए जाने को लेकर मंत्री से मुलाकात हुई।
सुरेश राणा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार लगातार विकास कार्यों में नए आयाम स्थापित करते जा रहे हैं। सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास निधि में जो पैसा भेज रही है, वह शत-प्रतिशत जनता के कल्याण हेतु कार्यों में लग रहा है। उत्तर प्रदेश में चहु ओर अनेकों-अनेक विकास के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जा रहा है।

