Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

फिरकी के जाल में फंसी इंग्लैंड टीम 

  • अक्षर ने झटके चार विकेट, स्टोक्स ने खेली अर्धशतकीय पारी, इंग्लैंड 205 रन पर ढेर
  • पहला दिन : भारत ने पहली पारी में एक विकेट खोकर बनाए 24 रन, अभी भी 181 रन पीछे 

जनवाणी ब्यूरो |

अहमदाबाद: अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने एक बार फिर फिरकी का जाल बुनकर चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड को 205 रन पर समेट दिया लेकिन जवाब में भारत ने पहला विकेट जल्दी खो दिया।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारत का स्कोर एक विकेट पर 24 रन था। रोहित शर्मा आठ और चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने शुभमन गिल का विकेट पारी की तीसरी ही गेंद पर गंवा दिया जिन्हें जेम्स एंडरसन ने पगबाधा आउट किया। उस समय भारत का खाता भी नहीं खुला था।

इसी मैदान पर तीसरे टेस्ट में 112 और 81 रन पर सिमटने वाली इंग्लैंड की टीम ने सुबह टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन बेन स्टोक्स (55) को छोड़कर कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। विकेट से टर्न और उछाल तो मिल रहा था लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ज्यादातर विकेट अपनी गलतियों के चलते गंवाए।  पिछले टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले स्थानीय सितारे अक्षर ने 68 रन देकर चार विकेट लिए जबकि अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है। अक्षर ने सुबह इंग्लैंड को दो झटके दिए और मेहमान टीम लंच तक तीन विकेट 74 रन पर गंवा चुकी थी। छठे ओवर में ही गेंदबाजी के लिए आए बायें हाथ के स्पिनर अक्षर ने ‘आर्म बॉल’ पर डोम सिबले (02) को बोल्ड करके रवाना किया।

इसके बाद जाक क्रॉली (08) मिडआॅफ में सिराज को कैच देकर लौटे। जो रूट (05) को सिराज ने शानदार इनस्विंगर पर पगबाधा आउट किया। पहले ही घंटे में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 30 रन था। कप्तान विराट कोहली ने 20वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन को गेंद सौंपी।

दोनों छोर से स्पिनरों ने दबाव बनाना जारी रखा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की विकेट से टर्न और उछाल दोनों मिल रहा था लेकिन लगातार नहीं जिससे इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज शुरूआती झटकों से संभलते नजर आए। स्टोक्स ने 121 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 55 रन बनाए। उन्होंने अश्विन और वाशिंगटन सुंदर को छक्के जड़े। सुंदर ने उन्हें पगबाधा आउट करके पवेलियन भेजा।

जॉनी बेयरस्टॉ और स्टोक्स ने 48 रन की साझेदारी की। बेयरस्टॉ 67 गेंद में 28 रन बनाकर सिराज का शिकार हुए। दोनों ने संयम और बेहतरीन फुटवर्क का इस्तेमाल करके दिखा दिया कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना कठिन नहीं है। निचले क्रम के बल्लेबाजों में डैन लॉरेंस ने 46 रन बनाए लेकिन अक्षर को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में चूके और ऋषभ पंत ने उन्हें स्टम्प आउट कर दिया।

ओली पोप (29), बेन फोक्स (1) और जैक लीच (7) तीनों अश्विन का शिकार हुए। इससे पहले इंग्लैंड टीम में बल्लेबाज डैन लॉरेंस को स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह और आॅफ स्पिनर डोम बेस को जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज ने ली। बुमराह व्यक्तिगत कारणों से टीम से बाहर हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img