Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

जीजीआईसी में स्काउट गाइक की बैठक

जनवाणी ब्यूरो।

बिजनौर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर के सभागार में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था बिजनौर के अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सत्यपाल सिंह मलिक के संचालन में साधारण सभा का आयोजन किया गया।

सदन सभा को संबोधित करते हुए एएसओसी सुश्री सितारा त्यागी ने जनपद में कोविड-19 आपदा के बचाव में किए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड ने देश की हर आपदा के बचाव में पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं सेवा भावना से कार्य किया है और कोरोना महामारी में भी विभिन्न बैंकों के द्वारा स्काउट गाइड ने अपने सेवा धर्म को निभाया है।

जिला मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विद्यालय के बच्चों को स्काउट भावना से जोड़ना मूल कर्तव्य होना चाहिए जिस के लिए आप सभी को बडी सजगता से कार्य करना होगा। इस महामारी के बचाव में आप लोगों ने जो सेवा भाव से कार्य किया है वह अत्यंत सराहनीय है।

बैठक में जिला आयुक्त (गाइड) डॉ निर्मला शर्मा, जिला आयुक्त स्काउट ओमपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, चंद्रहास सिंह परिहार, उमारानी, संगीता, सुनीती, सलिल, अशोक कुमार, पुष्पा चौहान, उदयराज सिंह, शिव कुमार भारती, टीकम सिंह, पंकज कुमार, सुषमा आदि ने विचार व्यक्त किये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img