- सीडीओ से शिकायत कर स्थानातरंण करने की मांंग की
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: मोहम्मदपुर देवमल के रोजगार सेवक ने सीडीओ से ग्राम विकास अधिकारी की सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज करने की शिकायत की। रोजगार सेवक ने सीडीओ से उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
रोजगार सेवकों ने सीडीओ से शिकायत करते हुए बताया कि जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मोहम्मदपुर देवमल के मिटिंग हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे तथा बैठक में मनरेगा की समीक्षा चल रही थी, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी पंचायत सेकदी, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवकों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौच की तथा सभी के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
इससे पहले भी अरविंद कुमार ने कई बार गाली गलौज व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। रोजगार सेवकों ने सीडीओ से मांग करते हुए कहा कि इनके खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए इनका स्थानातरंण किसी ओर विकास खंड में किया जाए। इस दौरान मुनेश, महेश कुमार, पिंटू कुमार, धर्मेद्र, नितिन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

