जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ एवं इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को रोजगार सहायता एवं कॅरियर संबंधित संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कॅरियर काउंसलर डॉ कुलदीप सिंह तोमर ने व्यक्तित्व विकास एवं निखार, कॅरियर प्लान, साक्षात्कार की तैयारी, सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि, कार्यस्थल पर मनोवृति आदि विषय पर विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की। ललित कुमार, लाइब्रेरियन ने लाइब्रेरी साइंस के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ माया भारती एवं डॉ मीनू शर्मा उपस्थित रही।

