Home Uttar Pradesh News Bijnor बैठक में नई पीढ़ी से शराब न पीने का आह्वान किया गया

बैठक में नई पीढ़ी से शराब न पीने का आह्वान किया गया

0
बैठक में नई पीढ़ी से शराब न पीने का आह्वान किया गया

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: क्षेत्र के ग्राम जामुनवाला में पर्वतीय जन विकास संघ की एक बैठक आयोजित की गई वहीं बैठक में पर्वतीय समाज के लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया गया तथा आगामी त्यौहार होली पर होली खेलने के लिए विचार विमर्श किया गया।

गांव जामुनवाला में पर्वतीय जन विकास संघ की बैठक रविवार को शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई वक्ताओं ने पर्वतीय जन विकास मंच को संगठित करने का आह्वान किया तथा अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने पर जोर दिया गया तथा नई पीढ़ी से शराब न पीने का आह्वान किया गया।

समाज के जो छात्र छात्राएं हाईस्कूल व इंटर में सबसे अधिक अंक लाएंगे उनको पर्वतीय जन विकास मंच द्वारा सम्मानित किया जायेगा। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर आने वाली पीढ़ी को अपने समाज के प्रति सजग रहना का आह्वान किया गया बैठक की अध्यक्षता साबर सिंह बिष्ट तथा संचालन कैलाश थपलियाल ने किया।

इस अवसर पर जयपाल सिंह नेगी, कैलाश थपलियाल, सुनील कुमार धस्माना, गिरीश चंद्र डोबरियाल, पूरन सिंह अस्वाल, दिलवर सिंह गुसाईं, विनोद काला, दर्शन सिंह रावत, कनिष्क नेगी, बालम सिंह, बिंदर नेगी, अविनाश सेमवाल तथा राजेंद्र बिष्ट सिंह रावत आदि मौजूद रहे।