Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

अब फ्री में बनेगा आयुष्मान कार्ड

  • 10 से 24 मार्च, 2021 तक आयोजित होगा आयुष्मान पखवाड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी, मेरठ की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान से आच्छादित गोल्डेन कार्ड विहीन परिवारों में गोल्डन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा 10 मार्च से 24 मार्च तक जनपद मेरठ में आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारम्भ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि पखवाडे के अन्तर्गत गांव/शहरी जन सुविधा केन्द्रों पर भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए रुपये 30 की धनराशि नहीं देनी होगी। आयुष्मान कार्ड प्रत्येक पात्र लाभार्थी को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों विशेशकर पंचायती राज निकायों के जनप्रतिनिधियों से सम्वन्य स्थापित पखवाड़े को सफल बनाये जाने के लिए अपील की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले आयुष्मान कार्ड कैम्पों के सम्बन्ध में माइक के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जायेगा।

जिससें नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड नवीन सुविधा का उल्लेख किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि लाभार्थी की ग्रामवार सूची सम्बन्धित ग्राम सभा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जायेगी। कैम्प स्थल एवं महत्पवूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगाकर अभियान का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

कैम्प की निर्धारित तिथि से पूर्व सम्बन्धित आशा, आंगनबाड़ी द्वारा गांव के लाभार्थी परिवारों में आयुष्मान कार्ड की जानकारी पर्ची के माध्यम उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़े में आशा/आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा कैम्प तिथि से एक दिन पूर्व प्रत्येक लाभार्थी परिवार के मुखिया के नाम से पर्ची तैयार की जायेगी, जिसमें मुखिया का नाम, कैम्प स्थल का नाम एवं तिथि अंकित होगी।

आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 2011 जनगणना के आधार पर आयुष्मान पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित कैम्प में पात्र परिवारों के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड सरकारी/प्राइवेट सूची बद्ध अस्पतालों में आयुष्मान मित्रों के द्वारा एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर वीएलई द्वारा नि:शुल्क बनाये जायेंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड तथा राशन कार्ड अथवा परिवार पंजिका की नकल/प्रधानमंत्री का पत्र लेकर लाभार्थी समय से कैम्प में उपस्थित हो।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img