Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप 20 मार्च से

  • प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी नौ प्रदेशों की टीमें
  • उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के सचिव पीके श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 32वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप का आगाज 20 मार्च से होने जा रहा है। जिसमें कई प्रदेशों की टीमें आठ आयु वर्गों में हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के सचिव पीके श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय एथलेटिक संघ ने कोरोना महामारी के कारण जनवरी माह में ही वार्षिक कैलेंडर शुरु किया है। जिसमें सबसे पहले जूनियर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप की मेजबानी उत्तर प्रदेश (मेरठ) को सौंपी गई है।

तीन दिवसीय चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की टीमें हिस्सा लेंगी। वार्ता में बताया गया कि प्रतियोगिता में बालक-बालिका में कुल आठ वर्गों में 99 इवेंट खेले जाएंगे। वहीं, लद्दाख की टीम इस स्तर के किसी टूर्नामेंट में पहली बार जम्मू-कश्मीर से अलग हिस्सा लेने जा रही है।

सचिव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में कोरोना महामारी की गाइडलाइन का प्रमुख तौर पर ख्याल रखा जाएगा। जिसका पालन करते हुए प्रतियोगिता में उद्घाटन व समापन समारोह का आयोजन नहीं होगा। सथी खिलाड़ियों को इवेंट समाप्त होने के बाद ही पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कई नेशनल रिकॉर्ड होल्डर खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।

जिससे प्रतिस्पर्धा और भी कांटे की होगी। वहीं, भारतीय एथलेटिक संघ ने नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित की है। प्रत्येक खिलाड़ी को इस न्यूनतम योग्यता पर खरा उतरना होगा, अन्यथा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नहीं दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के जरिए होगा कैंप के लिए चयन

नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के जरिए ही खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के जरिए ही खिलाड़ी जोनल कैंप के लिए चयनित किए जाएंगे। जिसके बाद सेंट्रल कैंप भी आयोजित किया जाना है। वहीं, इस प्रतियोगिता में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

किसी भी खिलाड़ी पर संदेह होने पर उसके सैंपल लिए जाएंगे। प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिला एथलेटि संघ के सचिव अनु कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, क्रीड़ा भारती के मनीष, एथलेटिक कोच गोरव त्यागी मौजूद रहे।

यूपी टीम के कोच होंगे गौरव त्यागी

तीन दिवसीय नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में यूपी के खिलाड़ियों की कमान मेरठ के गौरव त्यागी के हाथों में होगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के सचिव पीके श्रीवास्तव ने गौरव को यह जिम्मेदारी सौंपी। आगामी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को वह कोचिंग देंगे।

महिला खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला एथलेटिक संघ द्वारा महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर गोला फेंक की किरन बालियान, डिस्कस थ्रो से शिवानी, 400 मीटर से शिवि शर्मा, ऊंचीकूद से मानसी, लंबीकूद से मोनिका, 200 मीटर से अनु यादव, चार सौ मीटर से रुपल, ऊंची कूद से ख्याति माथुर, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो खिलाड़ी विधि, भाला फेंक सेआरजू, डिस्कस थ्रो से उज्जवल कसाना और दस हजार मीटर से ज्योति को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह, अमिता सक्सेना, मुक्ता चौधरी और सविता चौधरी ने सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय महिला खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img