- पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मवाना में महिला रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ
- आईजी रेंज प्रवीण कुमार बोले-सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी चौकी
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी के अथक प्रयास से महिलाओं को स्वाबलंबन, सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण मिशन शक्ति योजना अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय शूटर शैफाली तोमर ने फीता ओर नारियल फोड़ कर किया।
इस दौरान आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा व एसडीएम सौम्या गुरुरानी एवं तहसीलदार अजय कुमार ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर प्रकाश डालते हुए नारियों को अपनी शक्ति को पहचाने के लिए प्रेरित किया। महिला दिवस कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारियों की मिशन शक्ति पर आभार प्रकट किया।
मवाना सर्किल में महिलाओं की सुरक्षा दृष्टि मद्देनजर मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी के निर्देश पर थाना मवाना के तहत नवीन मंडी में महिला रिपोर्टिंग चौकी का सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो की पौत्री अंतराष्ट्रीय शूटर शैफाली तोमर ने फीता और नारियल फोड़कर किया।

इस मौके पर आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा, एसडीएम सौम्या गुरुरानी व तहसीलदार अजय कुमार के साथ सीओ उदय प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह राठौर मयफोर्स मोके पर पहुंचे।
इस दौरान आईजी प्रवीण कुमार महिला रिपोर्टिंग चौकी को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की बात कही है। चौकी प्रभारी अलका चौधरी से महिला संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण करने के आदेश दिए। रिपोर्टिंग चौकी का शुभारंभ करने पर मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय शूटर शैफाली तोमर ने महिला दिवस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं को स्वाबलंबन बनने ओर अपनी शक्ति को पहचाने के लिए प्रेरित किया।
आलाधिकारियों ने महिला रिपोर्टिंग चौकी को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने के लिए एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा को दिये। आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि उक्त महिला चौकी पर महिला संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण करने के आदेश परामर्श केंद्र के माध्यम से सुनवाई की जाएगी।
नवीन मंडी में बनी महिला रिपोर्टिंग चौकी में मवाना सर्किल के अंतर्गत हस्तिनापुर, बहसूमा, फलावदा, परीक्षितगढ़ आदि थाने आयेंगे और महिलाओं की शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही है। इस मौके पर भाजपा नेत्री सुधा चौहान, मोनिका गोला, फिरदौस कुरैशी एवं समाजसेवी महजबी नाज व चेयरमैन अय्यूब कालिया आदि मौजूद रहे।

