- अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को अपना स्थान है। महिलाओं के बिना सृष्टि की कल्पना भी नही की जा सकती है।
भाजपा ने अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले की ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य किए है। प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल ने कहा कि आधी आबादी अब पुरूषों से कम नही है। महिलाएं का प्रत्येक क्षेत्र में वर्चस्व है।
क्षेत्रीय मंत्री हरजेंद्र कौर ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश महिलाओं के सहयोग से आगे बढ़ा है, नही तो देश की हालत भी अमेरिका जैसी हो जाती है। चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्पेश राजपूत, दीपमाला संतोषी, जिला उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, जिलामंत्री मायापाल, पूनम गोयल, मोनिका यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर भारती गौड़, अभरा पाठक, विनोद मलिक, शारदा चौधरी, मीनाक्षी गुप्ता, नीतू अग्रवाल, डा.रचना पाल, रागिनी रस्तौगी, पीयूष राजपूत, उमेश चौहान, अनामिका जैन आदि मौजूद रहे।

